Sambar Vada - सांबर वड़ा (मेदूवड़ा) बनाने की आसान विधि

Sambar Vada दक्षिण भारतीय व्यंजनों में विशिष्ठ स्थान रखता है | देश के हर हिस्से में South Indian plater में Sambar Vada (सांबर वड़ा) अवश्य मिलता है | Sambar Vada का मूलनाम मेदूवड़ा है परन्तु मुख्यतः सांबर के साथ सर्व किये जाने के कारण इसे Sambar Vada के नाम से जाना जाता है, इसके अतिरिक्त इसे उड़द दाल का वड़ा, गरेलु, उझुन्नू वड़ा, उलुंदु वड़ा आदि नामों से भी जाना जाता है |

Sambar Vada

मूलतः वड़ा शब्द का प्रयोग उन पकवानों के लिए किया जाता है जिन्हे तलकर (Fry) बनाया जाता है, जैसे आलूवड़ा या मिर्चीवड़ा आदि - अर्थात पकौड़े | भारतीय आर्ष पुस्तकों में इसका उल्लेख "वटक" के रूप में किया किया गया है जो भगवान के भोग-प्रसाद का महत्वपूर्ण अंग होता है | वहीँ कन्नड़ भाषा में "मेदू" का अर्थ होता है - नरम | अतः मेदूवड़े का आशय उन पकौड़ों से है जो नरम हो |

आमतौर पर इडली प्रत्येक घर में बनाई जाती है परन्तु Sambar Vada नहीं बनाया जाता क्योंकि इसे बनाना लोगों को मुश्किल लगता है परन्तु इस लेख में हम कुछ टिप्स देंगे यदि उनका पालन किया जाए तो निश्चितं ही हर कोई बहुत आसानी से इस व्यंजन को घर पर बना सकता है |

तो आइये, इस लेख के माध्यम से हम आपको Sambar Vada - सांबर वड़ा (मेदू वड़ा) बनाने की आसान विधि बताएंगे जिससे आप घर पर यह मजेदार व्यंजन तैयार कर सकेंगे |

सामग्री

  • बिना छिलके वाली (धुली) उड़द दाल : 1 कप
  • हरी मिर्च : 2 (माध्यम आकार की) - बारीक कटी हुई
  • काली मिर्च : 6-7 नग - दरदरी पीसी हुई
  • करी पत्ते (मीठा नीम) : 8 - 10 नग - बारीक कटे हुए
  • अदरक : 1 इंच का टुकड़ा - बारीक कटा हुआ
  • हरा धनिया : 1/2 कटोरी - बारीक कटा हुआ
  • प्याज : 1 कप - बारीक कटा हुआ (वैकल्पिक)
  • जीरा : 1/2 छोटा चम्मच
  • हींग : 1 चुटकी
  • चिली फ्लेक्स : 1/2 छोटा चम्मच
  • नमक : स्वादानुसार
  • तेल : वड़े तलने के लिए
  • पानी : 1 गिलास (फ्रिज में ठंडा किया हुआ)

Sambar Vada के साथ परोसने के लिए

  • नारियल की चटनी
  • सांबर

Sambar Vada - सांबर वड़ा (मेदू वड़ा) बनाने की आसान विधि

उड़द दाल को साफ पानी में 4-5 बार धोएँ, ताकि उसके ऊपर लगा पाउडर पूरी तरह से साफ हो सके | फिर दाल को 2.5 से 3 कप पानी में कम से कम 4-5 घंटे या रात भर के लिए भिगो दें। ( चित्र 1.1 )
Sambar Vada 1.1
( चित्र 1.1 )

4-5 घंटे बाद जब दाल पूरी तरह से फूल जाए तो छान लें और पानी को फेक दें। भीगी हुई उड़द दाल को मिक्सर-ग्राइंडर जार में डालें। 3 से 4 बड़े चम्मच ताज़ा ठंडा पानी या ज़रूरत के अनुसार डालें। बस ध्यान रखें कि पेस्ट बहुत पतला न हो | 

एक बार में ज़्यादा पानी न डालें, और मिक्सर रोक-रोक कर चलाएं, क्योंकि मिक्सर जार के ज्यादा गर्म हो जाने पर पेस्ट कड़वा होने का डर रहता है |

जार खोलकर पेस्ट को देखे यदि दाल जार के किनारों पर चिपक रही हो तो उसे किसी चम्मच या स्पैचुला की सहायता से उतारे और थोड़ा सा पानी मिलाकर पुनः पीसे | ( चित्र 1.2 )

Sambar Vada 1.2
( चित्र 1.2 )

इस प्रक्रिया को तब तक दोहराएं जब तक पेस्ट बिलकुल बारीक, सफेद रंग का और फूला हुआ (fullufy) ना हो जाए | याद रखें कि पेस्ट में साबुत दाल के दाने या टुकड़े नहीं होने चाहिए। ( चित्र 1.3 )

Sambar Vada 1.3
( चित्र 1.3 )

आप अपने ब्लेंडर या मिक्सर ग्राइंडर की क्षमता और आकार के हिसाब से इसे 2-3 batch में पीस सकते हैं।

पेस्ट को एक बड़े कटोरे या बर्तन में निकाल लें। फिर एक चम्मच या व्हिस्क से 4 से 5 मिनट तक एक ही दिशा में तेज़ी से फेंटें। इससे दाल के पेस्ट में हवा भर जाती है और यह हल्का, फूला हुआ हो जाता है।

पेस्ट की consistency जानने के लिए एक कटोरी ठंडे पानी में एक छोटा चम्मच घोल डालें। घोल तैरना चाहिए और बिखरना नहीं चाहिए। अगर यह डूब जाता है या बिखर जाता है, तो इसका मतलब है कि आपका घोल पर्याप्त रूप से फूला हुआ नहीं है (इसमें पर्याप्त हवा के बुलबुले नहीं हैं) या बहुत पतला है। अगर यह तैरता है और घुलता नहीं है, तो समझ लेना आपका पेस्ट सही consistency का है और तलने के लिए तैयार है । ( चित्र 1.4 )

Sambar Vada 1.4
( चित्र 1.4 )

अगर दाल का पेस्ट बहुत पतला है, और पानी में बिखर रहा है तो इसमें थोड़ी सूजी अथवा उड़द दाल का आटा या चावल का आटा मिलाएँ और पुनः थोड़ी देर फेटें |

जब पेस्ट सही consistency का हो जाए तो उसमें हींग, जीरा, चिली फ्लेक्स, काली मिर्च, नमक, बारीक कटे करी पत्ते, हरी मिर्च, अदरक, धनिया पत्ते और प्याज मिलाएं | प्याज वैकल्पिक है यदि आप प्याज का सेवन नहीं करते तो उसे छोड़ सकते हैं | ( चित्र 1.5 )

Sambar Vada 1.5
( चित्र 1.5 )

चम्मच, स्पैचुला या व्हिस्क की सहायता से एक ही दिशा में घुमाते हुए दाल के पेस्ट में इन मसालों को भी अच्छी तरह से मिला लें |

एक कढ़ाई में मध्यम आँच पर तेल गरम करें।

पेस्ट को Sambar Vada का आकार देने के लिए एक कटोरी पानी रख लें। थोड़ा पानी अपनी दोनों हथेलियों पर लगाएँ। थोड़ा पेस्ट अपनी हथेली पर लेकर उसे चपटा गोल आकार दें, फिर दूसरे हाथ की ऊँगली से वड़े के बीच में एक छेद करें। ( चित्र 1.6 )

Sambar Vada 1.6
( चित्र 1.6 )

तेल गरम होने पर, आंच मध्यम कर दें और Sambar Vada को धीरे से तेल में डालें। वड़े को डालते ही हिलाए नहीं बल्कि हलका सुनहरा होने दें | जब Sambar Vada हल्के सुनहरे हो जाएँ और सख्त होकर कुरकुरे दिखने लगे, तो एक झारे (Skimmer) से धीरे से पलट दें और तलना जारी रखें। ( चित्र 1.7 )

Sambar Vada 1.7
( चित्र 1.7 )

याद रखें ज़्यादा गरम तेल Sambar Vada को बाहर से जल्दी भूरा कर देगा, लेकिन वे अंदर से कच्चे रहेंगे और कम गरम तेल Sambar Vada को ज़्यादा तेल सोखने और चिकना बनाने का काम करेगा।दोनों ही परिस्थिति में आपके वादों का स्वाद खराब हो जाएगा | अतः ध्यान रखें कि वड़े मध्यम आंच पर केवल तब तक ही तले जब तक वह सुनहरे रंग का ना हो जाएं |

ज़रूरत के अनुसार वड़ों को पलटते हुए तलते रहें। ( चित्र 1.8 )

Sambar Vada 1.8
( चित्र 1.8 )

पूरी तरह पक जाने पर, एक झारे (Skimmer) से Sambar Vada निकालकर उन्हें किचन पेपर नेपकिन पर रख लें, ताकि पेपर नेपकिन अतिरिक्त तेल सोख ले | ( चित्र 1.9 )

Sambar Vada 1.9
( चित्र 1.9 )

आपका मजेदार Sambar Vada या मेदूवड़ा बनकर तैयार है | अब इसे सांबर और नारियल की चटनी के साथ गरमागरम परोसें और इसका आनंद लें | 

FAQ

Ques 1 : वड़ा और मेदु वड़ा में क्या अंतर है?

Ans. : वड़े शब्द का प्रयोग हम प्रायः पकौड़ों या उन खाद्य पदार्थों के लिए करते हैं जिन्हे तलकर बनाया जाता है, जैसे - आलुवाड़ा, मिर्ची वड़ा, साबूदाना वडा | वैसे ही सांबर वडा या मेंदू वड़े भी उड़द दाल के पकौड़ो को ही कहा जाता है | कन्नड़ भाषा में मेदू का अर्थ होता है नरम और अतः मेदू वड़े का अर्थ हुआ नरम पकौड़े | 

Ques 1 : सांबर वड़ा किस चीज से बनता है?

Ans. : सांबर वड़ा बिना छिलके वाली (धुली) उड़द की दाल से बनाया जाता है, धुली उड़द की दाल को महीन पीसकर और उसमें नमक, जीरा, हींग, हरी मिर्च, हरा धनिया आदि मिलाकर सुनेहरा होने तक तला जाता है | 

Ques 1 : सांबर वड़ा का आविष्कार किसने किया था?

Ans. : सांबर वड़ा के आविष्कार के बारे में कोई निश्चित प्रमाण नहीं है, लेकिन यह माना जाता है कि यह एक लोकप्रिय दक्षिण भारतीय व्यंजन है जो सदियों से विकसित हो रहा है. 

Ques 1 : सांबर वड़ा में कितनी कैलोरी होती हैं?

Ans. : कुछ स्रोतों के अनुसार एक वड़ा में लगभग 95-97 कैलोरी होती हैं, जबकि सांभर की एक कप में लगभग 139-142 कैलोरी होती हैं| इस आधार पर हम कह सकते हैं कि 234 से 239 कैलोरी तक होती है | 


Post a Comment

और नया पुराने